पीलीभीत में सिमरनजीत के घर पर खुशियों का माहौल
05-Aug-2021 11:30 PM 4408
पीलीभीत, 05 अगस्त (AGENCY) टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हाकी टीम ने जर्मनी को चार के मुकाबले पांच गोल से हराकर कांस्य पदक अपने नाम करने वाले खिलाडियों में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के लाल सिमरनजीत ने दो गोल कर पीलीभीत को दुनिया के नक्शे पर ला दिया। जर्मनी पर पहला गोल दागने वाला पीलीभीत जिले के मझारा गांव के लाल सिमरनजीत सिंह ने एक के बाद एक दो गोल दागे। इसके अतिरिक्त तीसरा पेनल्टी कार्नर बना कर टीम के अन्य साथियों को दिया जिसे गोल में बदलकर भारत को विजय श्री दिलाई और भारतीय हॉकी टीम का कांस्य पदक पर कब्जा हो गया। पीलीभीत के लिए यह क्षण अत्यंत महत्वपूर्ण थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^