पीसीबी ने चयनकर्ता वहाब और रज्जाक को किया बर्खास्त
10-Jul-2024 05:11 PM 3449
लाहौर 10 जुलाई (संवाददाता) पाकिसतान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 विश्वकप के निराशाजनक अभियान के बाद चयनकर्ताओं वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक को बर्खास्त कर दिया है। रज्जाक पाकिस्तान की महिला टीम के भी चयनकर्ता थे और उन्हें पद से हटा दिया गया। इन दोनों की विदाई का आधिकारिक ऐलान इस सप्ताह के आखिर में होगा। वहाब को पीसीबी चैयरमैन मोहसिन नकवी का बहुत करीबी माना जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^