पेले के निधन पर शोक में डूबा फुटबॉल जगत
30-Dec-2022 06:37 PM 7002
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (संवाददाता) ब्राज़ील के सर्वकालिक महान फुटबॉलर और तीन विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी 'एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो' उर्फ पेले के निधन पर फुटबॉल जगत शोक में डूब गया। पेले के हमवतन नेमार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “ वह जा चुके हैं लेकिन उनका जादू जिन्दा है। पेले हमेशा रहेंगे। मैं कहूंगा कि पेले से पहले फुटबॉल सिर्फ एक खेल था। पेले ने इसे बदल दिया है। उन्होंने फुटबॉल को कला, मनोरंजन में बदल दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^