पेलोसी का यूक्रेन दौरा, ज़ेलेंस्की से की मुलाकात
01-May-2022 09:46 PM 4686
वाशिंगटन 01 मई (AGENCY) रूसी हमले के बीच अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने अपनी यूक्रेन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। सुश्री पेलोसी यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत के बाद से यूक्रेन की यात्रा करने वाली अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग वाली अमेरिकी नेता हैं और उनकी यात्रा रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन के समर्थन का एक मुख्य प्रदर्शन है। उन्होंने ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस आक्रमण की भी निंदा की, जिसे मॉस्को ने यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान कहा है। श्री ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया,“हमारे देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में मदद करने के लिए अमेरिका का धन्यवाद।” गौरतलब है कि रूस ने विशेष अभियान शुरू करने के नाम पर 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^