पेरिस ओलंपिक की तैयारी में महत्वपूर्ण होगी प्रो लीग : सविता
21-Jul-2023 06:38 PM 1436
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (संवाददाता) भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने शुक्रवार को कहा कि पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारी के लिये एफआईएच हॉकी प्रो लीग सीज़न-5 में बड़ी टीमों से भिड़ने का अनुभव महत्वपूर्ण होगा। भारत की महिला और पुरुष टीम प्रो लीग में अपना अभियान अगले साल भुवनेश्वर में शुरू करेगी। एफआईएच नेशन्स लीग की चैंपियन बनने के बाद एफआईएच प्रो लीग के इस संस्करण में पदोन्नत होने वाली महिला टीम छह फरवरी 2024 को कलिंगा स्टेडियम में चीन के खिलाफ सबसे पहले मैदान में उतरेगी। इसके बाद भारत का सामना नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका से होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^