पेरू की राष्ट्रपति बोलुआर्ट ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार
04-Sep-2024 12:34 PM 3811
लीमा, 04 सितंबर (संवाददाता) पेरू की राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ट ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। सुश्री बोलुआर्ट मंगलवार को लीमा स्थित सरकारी मुख्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चार कैबिनेट पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने सुश्री उर्सुला लियोन चेम्पेन को विदेश व्यापार एवं पर्यटन मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी है। वहीं श्री ड्यूरिच फ्रांसिस्को व्हिटेम्बरी टैलेडो आवास, निर्माण और स्वच्छता मंत्रालय का नेतृत्व करेंगे और फैब्रिसियो अल्फ्रेडो वालेंसिया गिबाजा संस्कृति मंत्रालय का नेतृत्व करेंगे। चालीस साल से ज्यादा वर्षों के राजनयिक अनुभव वाले एल्मर शियालर साल्सेडो को जेवियर गोंजालेज-ओलाचेआ की जगह विदेश मंत्री बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^