फर्रुखाबाद :डॉ़ अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने से फैला तनाव, पुलिस ने मंगायी नयी प्रतिमा
05-Jan-2024 11:19 PM 2496
फर्रुखाबाद 05 जनवरी ( वार्ता) उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किन्हीं शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किये जाने से सनसनी फैल गयी। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी शर्मा ने घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही मौके पर उप जिलाधिकारी गजराज सिंह, पुलिस क्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। यहां पहुंची पुलिस ने करीब 03 फीट ऊंची डॉ भीमराव अंबेडकर की आंशिक क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^