फतेहाबाद में बारिश से अनाज मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं भीगी
20-Apr-2024 06:27 PM 3562
फतेहाबाद, 20 अप्रैल (संवाददाता) हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार बारिश के कारण अनाज मंडी में रखी हजारों क्विंटल गेहूं की ढेरियां और बोरियां भीग गयीं। पिछले एक सप्ताह से भी उठान कार्य में तेजी नहीं आने के कारण किसानों और व्यापारियों की गेहूं खुले आसमान के नीचे रखी हुई थी। शुक्रवार मंडी में जगह नहीं होने के कारण गेहूं की ढेरियां अनाज मंडी के बाहर सड़क किनारे लगानी पड़ी थी। पहले से मौसम खराब होने का अलर्ट होने के बावजूद प्रशासन उठान कार्य में तेजी लाने में नाकाम रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^