फीफा विश्व कप क्वालीफायर में दक्षिण अफ्रीका से 1-0 से हारा घाना
07-Sep-2021 06:15 PM 5578
जोहान्सबर्ग, 07 सितंबर (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण अफ्रीकाई फुटबॉल टीम के खिलाफ यहां सोमवार को एफएनबी स्टेडियम में विश्व कप क्वालीफायर मुकाबला 1-0 से हारने के बाद घाना फुटबॉल टीम की कतर 2022 फीफा विश्व कप फाइनल में क्वालीफाई करने की उम्मीद कम हो गई है। दरअसल मैच में घाना के सात स्टार खिलाड़ी मौजूद नहीं रहे, जिनकी बदौलत उसने बीते शुक्रवार को इथियोपिया को 1-0 से हराया था। अनुभवी खिलाड़ियों के न होने के चलते टीम गोल के ज्यादा मौके नहीं बना सकी। वहीं दक्षिण अफ्रीकाई टीम, जिसने शुक्रवार को जिम्बाब्वे के साथ ड्रॉ खेला था ने दूसरे हाफ में तेजी और चुस्ती दिखाई और एक गोल दाग कर मैच जीत लिया और बेहद महत्वपूर्ण तीन अंक हासिल किए। बोंगोकुहले हलोंगवेन ने 83वें मिनट में यह गोल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^