फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का नया पोस्टर रिलीज़
18-Jun-2025 02:59 PM 5827
मुंबई, 18 जून (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मेस्सी और शनाया कपूर अभिनीत फिल्म आंखों की गुस्ताखियां का दूसरा पोस्टर रिलीज़ हो गया है,साथ ही फिल्म के टाइटल सांग का टीज़र भी रिलीज़ किया गया है।नये पोस्टर में विक्रांत और शनाया साइकिल पर सवार हैं। दोनों की आंखों पर पट्टी बंधी है, विक्रांत ने खुशी से हाथ हवा में उठा रखे हैं और शनाया खुलकर उस पल का मज़ा ले रही हैं।फिल्म आँखों की गुस्ताखियाँ के टाइटल सॉन्ग का टीज़र भी रिलीज़ किया गया है। यह गाना जुबिन नौटियाल ने गाया है और इसके बोल और संगीत विशाल मिश्रा ने लिखे हैं। कुमार गौरव सिंह ने म्यूज़िक में सहायता दी है, जबकि कंदरपा कलिता और बितुपोन बोड़ुआह ने निर्माण का कार्य संभाला है। रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम त्रिहंकु लाहकार ने किया है।इस फिल्म का निर्माण मानसी बागला, वरुण बगला ने ज़ी स्टूडियोज, मिनी फिल्म्स और ओपन विंडो फिल्म्स के सहयोग से किया है। फिल्म के निर्देशन का कमान संतोष सिंह ने संभाला है जबकि कहानी और स्क्रिप्ट मानसी बगला ने लिखी है और इस फिल्म में संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है। फिल्म आँखों की गुस्ताखियां में विक्रांत मैसी और शनाया कपूर ने मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^