फिल्म चंदू चैंपियन से कार्तिक आर्यन का लुक रिलीज
27-Jan-2024 02:25 PM 3509
मुंबई, 27 जनवरी (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म चंदू चैंपियन से कार्तिक आर्यन का नया लुक रिलीज हो गया है।कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर कबीर खान निर्देशित फिल्म चंदू चैंपियन से अपना लुक शेयर करते हुये कैप्शन में लिखा, चैंपियन बनना हर भारतीय के खून में है... जय हिंद ,गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं #चंदू चैंपियन कार्तिक लुक अपने नये लुक में आर्मी की वर्दी में है। चंदू चैंपियन जून 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^