फिल्म देवा से शाहिद कपूर का लुक रिलीज
19-Jul-2024 03:22 PM 6833
मुंबई, 19 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म देवा से उनका लुक रिलीज हो गया हैशाहिद कपूर इन दिनों फिल्म देवा को लेकर चर्चा में हैं।फिल्म की रिलीज डेट को रीशेड्यूल किया गया है। पहले यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। इस फिल्म को जी स्टूयोज और रॉय कपूर फिल्मस प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि रोशन एंड्रूज इसका निर्देशन कर रहे हैं। अब यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।फिल्म देवा का पोस्टर शेयर शेयर करते हुए शाहिद ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'वॉयलेंट वैलेंटाइन डे, देवा के लिए तैयार हो जाइए।' फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। पोस्टर में शाहिद कपूर बहुत ही टफ लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथों में गन ली हुई है। शाहिद फिल्म देवा में एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आएंगी जोकि एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाएंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^