फिल्म 'घुसपैठिया' का नया मोशन पोस्टर रिलीज
22-Jul-2024 03:33 PM 8690
मुंबई, 22 जुलाई (संवाददाता) विनीत कुमार सिंह, उर्वशी रौतेला और अक्षय ओबेरॉय अभिनीत 'घुसपैठिया' का रोमांचक मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है।बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'घुसपैठिया' के निर्माताओं ने फिल्म घुसपैठिया का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया है। मोशन पोस्टर में जहाजों का एक बेड़ा दिखाया गया है, जिसमें हेडफ़ोन और पुलिस की टोपी पहने एक काले जहाज की उपस्थिति ध्यान आकर्षित करती है। पोस्टर से ऐसा आभास होता है कि बेड़े के बीच एक घुसपैठिया छिपा हुआ है। सुसी गणेशन द्वारा निर्देशित 'घुसपैठिया' का निर्माण एम. रमेश रेड्डी, ज्योतिका शेनॉय और मंजरी सुसी गणेशन ने किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सेतु श्रीराम ने की है, जबकि संगीत अक्षय मेनन और सौरभ सिंह ने दिया है। 'घुसपैठिया' 09 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^