फिरोजपुर संसदीय सीट से बने शेरसिंह घुबाया कांग्रेस उम्मीदवार
07-May-2024 02:16 PM 5688
नयी दिल्ली, 07 मई (संवाददाता) कांग्रेस ने पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार की आज घोषणा कर दी। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पंजाब के फिरोजपुर संसदीय सीट से शेर सिंह घुबाया के नाम के संस्तुति दी है। श्री घुबाया 2019 में भी इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे और इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल बादल के सुखबीर सिंह बादल ने जीत हासिल की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^