फ्लड लाइट में ही होगा सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट: मीत हेयर
11-Oct-2022 06:59 PM 2973
जालंधर, 11 अक्टूबर (संवाददाता) देश का अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 39वां सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट फ्लड लाइट में खेला जाएगा। सुरजीत हॉकी सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष लखविंदर पाल सिंह खैरा ने मंगलवार को बताया कि सोसाइटी की पांच सदस्यीय कोर ग्रुप में उनके साथ महासचिव सुरिंदर सिंह भापा, मानद सचिव रणबीर सिंह टूट, संयुक्त सचिव रमणिक सिंह रंधावा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इकबाल सिंह संधू ने खेल मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर से मुलाकात की और उन्हें फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने श्री मीत को 27 अक्टूबर से शुरू हो रहे सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की खराब फ्लड लाइट के बारे में भी अवगत करवाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^