फ्रांसः राष्ट्रपति मैक्रों करेंगे नए कार्यकाल की शुरुआत
07-May-2022 06:44 PM 3781
पेरिस, 07 मई (AGENCY) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शनिवार को अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करेंगे औऱ एक समारोह का उद्घाटन करेंगे। श्री मैक्रों अपने प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन को हराकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बने हैं। वह देश में 20 वर्षों लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले पहले व्यक्ति बन गए।श्री मैक्रों आज एलिसी पैलेस में स्थानीय समयानुसार 09ः00 बजे कई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। उनका यह पांच साल का नया कार्यकाल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू चुनौतियों से भरा होने वाला है। विशेषज्ञों के अनुसार, श्री मैक्रों को यूक्रेन में रूसी कार्रवाई के साथ-साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।संवैधानिक परिषद के प्रमुख लॉरेंट फैबियस श्री मैक्रों की जीत की पुष्टि करते हुए एक बयान देंगे, जिसमें उन्होंने 24 अप्रैल को अपने प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन को मात दी थी।इसके बाद श्री मैक्रों पुरानी परंपरा का पालन करते हुए एक भाषण देंगे और इसका जश्न मनाने के लिए इनवैलिड्स सैन्य स्मारक परिसर में 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।"उनका दूसरा कार्यकाल आधिकारिक तौर 13 मई की मध्यरात्रि के बाद शुरू होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^