फ्रांसिस के दो गोल, वाटिका खिताब के करीब
20-Sep-2022 07:32 PM 1840
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (संवाददाता) वाटिका फुटबाल क्लब ने नाइजीरियाई फ्रांसिस ओकेचुकू के दो शानदार गोलों की बदौलत तरुण संघा को 4-1 से मात देकर पहली दिल्ली प्रीमियर लीग जीतने की तरफ मज़बूत कदम बढ़ाया। वाटिका के लिये बिजोय गोसाईं और नितेश शर्मा ने भी एक-एक गोल जमाया। पराजित टीम का इकलौता गोल श्याम कुमार ने किया। दिन के दूसरे मैच में भारतीय वायुसेना ने उत्तराखण्ड एफसी को 4-0 से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच विश्वजीत हलदर ने दो शानदार गोल जड़े। सौरव साधुखान और सोमानंद सिंह ने एक-एक गोल बांटे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^