फ्रंटियर और कॉलेजियंस की रोमांचक जीत
31-May-2024 08:41 PM 7918
नयी दिल्ली 31 मई (संवाददाता) लम्बी सीटी से ठीक पहले कप्तान शपोरजी के शानदार गोल की बदौलत फ्रंटियर एफसी ने ईमी हीरोज को 3-2 से पराजित कर डीएसए ए डिवीजन लीग में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अन्य मैच में कॉलेजियंस एफसी ने गौरव लाल के दर्शनीय गोल से विक्ट्री एफसी को हराया। शपोरजी के विजई गोल के अलावा फ्रंटियर की जीत का आकर्षण डेविड मोटला के दो गोल रहे। बेहद रोमांचक मुकाबले में ईमी के गोल किपगेन और अखिलेश देवरानी ने किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^