पिछली तिमाही में बेराेजगारी की दर 6.5 प्रतिशत
12-Feb-2024 08:41 PM 5056
नयी दिल्ली 12 फरवरी (संवाददाता) देश में अक्टूबर - दिसंबर 2023 की तिमाही में बेरोजगारी दर 6.5 प्रतिशत रही है जबकि वर्ष 2022 की इसी तिमाही में यह आंकडा 7.2 प्रतिशत रहा है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सोमवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि पिछली तिमाही में रोजगार के अवसर में वृद्धि हुई है और बेरोजगारी की दर घटी है। देश में अक्टूबर - दिसंबर 2023 की तिमाही में बेरोजगारी दर 6.5 प्रतिशत दर्ज की गयी है। वर्ष 2022 की इसी तिमाही में यह दर 7.2 प्रतिशत रही था। जुलाई से सितंबर 2023 की तिमाही में बेरोजगारी की दर 6.6 प्रतिशत दर्ज की गयी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^