पूनियां एवं वसुंधरा की मुर्मू को राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाने पर बधाई
22-Jun-2022 09:03 AM 3881
जयपुर 22 जून (AGENCY) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई भाजपा नेताओं ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डा पूनियां एवं श्रीमती राजे ने सोशल मीडिया के जरिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाये जाने पर बधाई दी। इसी तरह उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राम लाल शर्मा तथा अन्य पार्टी नेताओं ने भी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^