पूनियां ने कड़ाके की सर्दी से फसलों को हुए नुकसान की जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की
21-Dec-2021 10:06 PM 7741
जयपुर, 21 दिसंबर (AGENCY) राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश में कड़ाके की ठंड से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए गिरदावरी कराकर मुआवजा देने की राज्य सरकार से मांग की है। डा पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर आज यह मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जिससे प्रदेशभर में फसलों को बडे़ स्तर पर नुकसान होने की जानकारी प्राप्त हुई है। विशेषकर सब्जियाँ, सरसों, गेहूँ आदि फसलों को कड़ाके की ठंड से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने श्री गहलोत से आग्रह किया कि कड़ाके की सर्दी से फसलों को हुए नुकसान की जल्द गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलवाये जाने के संबंध में शीघ्रा घोषणा करने का श्रम करावें, जिससे प्रदेश के इन किसानों को संकट के समय आर्थिक संबल मिल सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^