पूनियां ने की बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने एवं आर्थिक संबल प्रदान करने की मांग
25-Aug-2022 09:29 AM 3607
जयपुर 25 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश के बाढ़ग्रस्त जिलों में राहत कार्यों में तेजी लाने एवं नुकसान का आकलन करवाकर आर्थिक संबल प्रदान करने की राज्य सरकार से मांग की है। डा पूनियां ने आज सुबह बयान जारी कर भारी बारिश से प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जान-माल एवं फसलों को हुए नुकसान का आकलन करवाकर निश्चित समयावधि में आर्थिक संबल प्रदान करने की माँग की। उन्होंने तेज बारिश से राज्य के उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आग्रह किया कि प्रशासन को निर्देशित कर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाएं तथा नुकसान पर आर्थिक संबल प्रदान किया जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^