पूर्व भारतीय गोलकीपर सनत सेट का निधन
24-Dec-2021 11:45 PM 6841
कोलकाता, 24 दिसंबर (AGENCY) पूर्व भारतीय गोलकीपर सनत सेत का शुक्रवार को यहां उनके पनिहटी स्थित घर पर दिल की धड़कन रुकने से निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे और तलाकशुदा थे। वह अपने पीछे एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार के एक सूत्र के मुताबिक वह वृद्धावस्था की जटिलताओं से जूझ रहे थे। उन्होंने सुबह 10.30 बजे अंतिम सांस ली। उल्लेखनीय है कि दिवंगत सनत ने 1954 के मनीला एशियाई खेलों सहित 11 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने सनत के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा, “ यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि श्री सेत अब हमारे बीच नहीं रहे। भारतीय फुटबॉल में उनका अमूल्य योगदान हमेशा हमारे साथ रहेगा। मैं उनके निधन पर दुख साझा करता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^