पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार को चार साल की सजा
21-Feb-2024 10:46 PM 6449
औरैया, 21 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में औरैया जिले की अदालत ने 29 साल पुराने एक मामले में पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार समेत चार आरोपियों को अपहरण के मामले में चार चार साल की सजा सुनायी है। न्याय विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तीन दशक पहले सीमा ने दस्यु लालाराम गिरोह के साथ मिल कर सदर कोतवाली के गांव गढ़िया बक्सीराम से एक व्यक्ति का अपहरण किया था। इसी मामले में न्यायालय ने सीमा परिहार व उसके गिरोह के सदस्य रहे तीन साथियों को अपहरण करने का दोषी मानकर यह सजा सुनायी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^