पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय राजमार्ग एवंम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र
04-Apr-2022 09:23 PM 5215
रांची, 04 अप्रैल (AGENCY)भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराण्डी ने केंद्रीय राजमार्ग एवंम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से श्री मरांडी ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और श्री गडकरी के कुशल प्रबन्धन में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन में जनाकांक्षाओं के अनुरूप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल सिद्ध हुई है। आपके अधीनस्थ मंत्रालय से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण विषय, जो झारखंड राज्य और आंशिक रूप से बिहार राज्य से सम्बन्धित है, की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ। आप अवगत होंगे कि गया से हिसुआ राजगीर होते हुए बिहारशरीफ जानेवाली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-82) का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-82) में स्थित हिसुआ से नवादा (बिहार)-सतगावाँ (जिला-कोडरमा)-गावाँ-तिसरी-चतरो (जिला गिरिडीह) होते हुए चकाई (बिहार) तक लगभग 138 किलोमीटर पी.डब्लू.डी. मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नयन करते हुए चकाई (एनएच-114 ए) में जोड़ना बहुत जनोपयोगी एवं बहुआयामी विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। श्री मरांडी ने अपने पत्र में कहा चकि चकाई (एनएच-114ए) से देवघर-बासुकीनाथ-दुमका- रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल) मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नयन की स्वीकृति मिल चुकी है एवं निविदा प्रक्रिया भी सम्पादित हो गई है। यदि उपरोक्त वर्णित पी.डब्लू.डी. मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नयन कर दिया जाता है तो यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर्यटन / तीर्थ परिपथ (सर्किट) के रुप में विकसित हो जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^