पूर्व निर्वाचन आयुक्त डा़ एमएस गिल का निधन
15-Oct-2023 11:42 PM 4908
नयी दिल्ली,15 अक्टूबर (संवाददाता) पूर्व निर्वाचन आयुक्त डा़ एम एस गिल का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। श्री गिल 86 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार थे। उन्हें दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय निर्वाचन आयोग ने एक बयान में श्री गिल के निधन पर शोक जताया है। श्री गिल 1958 के बैच के पंजाब कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकरी थे और वह देश के 11 वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे। वे इस पद पर टी एन शेषन के उत्तराधिकारी रहे। श्री गिल का कार्यकाल 12 दिसम्बर 1996 से 13 जून 2001 तक था। उनके कार्यकाल में 12वी लोकसभा (1998) और तेरहवीं लोकसभा 1999 के चुनाव के अलावा ग्यारहवें राष्ट्रपति का चुनाव भी हुआ। निर्वाचन आयोग ने अपने शोक संदेश में कहा है कि देश की निर्वाचन प्रक्रिया को श्री गिल से प्राप्त नेतृत्व और इस प्रक्रिया के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निर्वाचन आयोग को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उन्हें लोक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सन 2000 पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। श्री गिल पहली बार 2004 में कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गये थे और 2016 तक सदन के सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में युवा एवं खेल मंत्रालय तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन का मंत्रालय की जिम्मेदारियां भी संभाली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^