पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को भ्रष्टाचार के आरोप में दस साल की सजा
01-Sep-2022 11:26 PM 2490
कुआलालंपुर 01 सितंबर (वार्ता/स्पूतनिक) मलेशिया के कुआलालंपुर उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक की पत्नी रोसमा मंसूर को भ्रष्टाचार के मामले में दस साल की सजा सुनाई है। मीडिया ने बताया कि न्यायालय ने रोसमा मंसूर को राष्ट्रीय निवेश कोष 1मलेशिया विकास बरहाद (1एमडीबी) में भ्रष्टाचार के मामले में यह सजा सुनाई है। द स्टार समाचार एजेंसी के अनुसार अदालत ने श्रीमती मंसूर को भ्रष्टाचार के तीन प्रकरणों में दोषी पाया और उन पर 970 मिलियन मलेशियाई रिंगित का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना राशि का भुगतान नहीं करने पर 30 साल जेल की सजा काटनी होगी। मलेशिया की सर्वोच्च अदालत ने 23 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री रजाक को 1एमडीबी कोष से गबन के एक मामले में भी बारह साल की सजा सुनाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^