पूर्वी दिल्ली से पहली बार चुनाव जीतने वाले हर्ष मल्होत्रा बने राज्य मंत्री
09-Jun-2024 11:24 PM 1541
नयी दिल्ली 09 जून (संवाददाता) पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार को चुनाव हराकर संसद पहुँचने वाले हर्ष मल्होत्रा ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। श्री मल्होत्रा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्वी दिल्ली सीट से गौतम गंभीर की जगह पर टिकट दिया था। वह 1984 भाजपा युवा मोर्चा में शामिल हुए। वह भाजपा दिल्ली के महासचिव रह चुके हैं। श्री मल्होत्राा 2015 से 2016 के बीच पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^