पूर्वी पाकिस्तान में बस के खड्ड में गिरने से 13 लोगों की मौत
18-May-2024 07:16 PM 4355
इस्लामाबाद, 18 मई (संवाददाता) पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक मिनी बस के गहरी खाई में में गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्रांत के खुशाब जिले के पंज पीर इलाके के पास बस सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि कि तेज़ गति होने के कारण तीव्र मोड़ पर बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवक घटनास्थल पर पहुंचे और शवों तथा घायलों को खाई से बहार निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां कम से कम दो घायलों की हालत गंभीर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^