पूर्वोत्तर चीन में विस्फोट, तीन की मौत, 30 घायल
21-Oct-2021 03:13 PM 3376
शेनयांग, 21 अक्टूबर (वार्ता/शिन्हुआ) चीन के लियाओनिंग प्रांत की राजधानी शेनयांग स्थित एक रेस्तरां में गुरुवार को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है और 30 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय विज्ञापन विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग ने बताया कि विस्फोट हेपिंग जिले के ताइयुआनन स्ट्रीट में विस्फोट आज सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर हुआ। इसके कारण आसपास की इमारतें और एक बस क्षतिग्रस्त हो गयी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^