पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिवसीय राजकीय शोक
21-Apr-2025 11:47 PM 6534
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (संवाददाता) पोप फ्रांसिस के सम्मान में समूचे देश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार देर रात कहा कि पोप फ्रांसिस के सम्मान में मंगलवार और बुधवार को देशभर में राजकीय शोक रहेगा। इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार के दिन भी देश में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। राजकीय शोक की अवधि के दौरान, पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहाँ राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। पोप फ्रांसिस का सोमवार इटली में को निधन हो गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^