प्रबंधन की विजय है अमरवाड़ा के नतीजे - पटवारी
13-Jul-2024 09:51 PM 4938
भोपाल, 13 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के नतीजे के संबंध में आज कहा कि यह लोकप्रियता और लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं पर “प्रबंधन” की विजय है। श्री पटवारी ने एक विज्ञप्ति के जरिए अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि “दलबदलुओं” द्वारा राजनैतिक प्रतिबद्धता और विचारों की प्रक्रिया को अमरवाड़ा के मतदाता नियंत्रित करना चाहते थे, लेकिन शासन, सत्ता और पैसे के “भीषण दुरुपयोग” के बावजूद भी भाजपा के इतने कम वोटों के अंतर से जीतना भाजपा की “नैतिक पराजय” है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने जिस तरीके से सत्ता, शासन और धनबल का दुरुपयोग कर चुनाव जीता है, वह दुर्भाग्यजनक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^