प्रदीप पांडेय चिंटू, प्रियंका सिंह, सहर अफ्शा का गाना 'सुहाग वाला दियवा हो' रिलीज
17-Aug-2024 04:19 PM 8392
मुंबई, 17 अगस्त (संवाददाता) प्रदीप पांडेय चिंटू, प्रियंका सिंह, सहर अफ्शा का गाना 'सुहाग वाला दियवा हो' रिलीज हो गया है।प्रदीप पांडेय चिंटू और सहर अफ्शा की जोड़ी वाली खिलाड़ी का गाना 'सुहाग वाला दियवा हो' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने को प्रियंका सिंह ने गाया है।यह गाना करवा चौथ पर आधारित है, जिसके वीडियो में दिखाया गया है कि कई युवतियां एवं महिलाएं सोलहों सिंगार किये हुए हाथ में पूजा की थाली सजाये हुए हैं और थाली में दीप जल रहा है, जिससे प्रतीत हो रहा है कि सभी महिलाएं करवा चौथ मना करके अपने सुहाग की लंबी उम्र की और ससुराल में सुख समृद्धि की कामना कर रही हैं।भोजपुरी फिल्म खिलाड़ी का गाना 'सुहाग वाला दियवा हो' के गीतकार प्यारेलाल यादव हैं। इसके संगीतकार ओम झा हैं। भोजपुरी फ़िल्म 'खिलाड़ी' जियो स्टूडियो पर रिलीज हो चुकी है। यशी फिल्म्स कृत और जियो स्टूडियो प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म खिलाड़ी के निर्माता ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं जबकि निर्देशक अनंजय रघुराज हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^