प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर क्षेत्र में होंगे कार्य: यादव
13-Feb-2024 10:54 PM 3944
भोपाल, 13 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के विकास और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे। उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। बांस का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाकर खेती की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारी इसके लिए शीघ्रता से कार्यवाही शुरू करें। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में नीति आयोग भारत सरकार के सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे थे। बैठक में कृषि, फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाइल, आटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक, माइनिंग, स्वास्थ्य और पोषण आदि क्षेत्रों पर विचार- विमर्श किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^