प्रदेश की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत : सिंह
26-Oct-2024 11:26 PM 4688
शिमला, 26 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रदेश की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। श्री सिंह ने ग्राम पंचायत चायली के तहत ग्राम विकास सभा गड़ावग में जन शिकायतें सुनने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिमला के डोडरा क्वार से किया है। इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग मंत्री ग्राम पंचायत चायली के तहत गांव गड़ावग में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत पहुंचे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^