प्रदेश को उसके अधिकार मिलने चाहिये:सुक्खू
15-Feb-2024 09:53 PM 5906
शिमला,15 फरवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को यहां एक निजी न्यूज चैनल के ‘मंच’ कार्यक्रम में भाग लेते हुये कहा कि छोटे राज्यों के हकों को दबाया नहीं जाना चाहिये और प्रदेश को उसके अधिकार मिलने चाहिये। श्री सुक्खू ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बावजूद भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में हिमाचल के हक नहीं मिल रहे हैं तथा पंजाब एवं हरियाणा को छोटे भाई हिमाचल प्रदेश का सम्मान करना चाहिये। उन्होंने कहा कि किशाऊ जल विद्युत परियोजना में वाटर कम्पोनेंट आधार पर पावर कम्पोनेंट में 90ः10 केन्द्र तथा राज्य सरकार को फंड करने अथवा राज्य के हिस्से में सभी पावर कम्पोंनेट में 50 वर्ष तक ब्याजमुक्त ऋण सुविधा प्रदान करने का अनुरोध भी केन्द्र से किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^