प्रदेश में सामाजिक और आर्थिक क्रांति का दौर–शिवराज
08-Jun-2023 11:23 PM 5599
ग्वालियर, 08 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गान महर्षि संगीत सम्राट तानसेन की जन्म-स्थली बेहट में सरकार का खजाना खोल कर बहुप्रतीक्षित बड़े-बड़े विकास कार्यों की सौगातें दी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने बेहट के कृषि उपज मंडी परिसर में हुए भव्य समारोह में मौजूद विशाल जन-समूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में वर्तमान में विकास कार्यों के साथ सामाजिक क्रांति और प्रदेशवासियों को आत्म-निर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का दौर चल रहा है। इसी दिशा में सरकार ने क्रांतिकारी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की है। समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^