प्रदेश में सारी राजनीतिक उथल-पुथल के लिए सुक्खू दोषी : ठाकुर
13-Mar-2024 10:22 PM 1955
शिमला, 13 मार्च (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की पुलिस आज राजनीतिक दबाव में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने झूठ को सत्य में बदलने के लिए काम कर रहे और अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ना चाहते हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विकास ठप है, मुख्यमंत्री दोनों हाथों से अपनी कुर्सी बचाने में मस्त हैं। हिमाचल में कांग्रेस सरकार बहुमत खो चुकी है। जिसके कारण मुख्यमंत्री विचलित हैं और बौखलाहट में भाजपा को जिम्मेदार ठहरने में लगे हैं। जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से मुख्यमंत्री रोना रोने में व्यस्त हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^