प्रधान ने मोदी को ‘इंडिया: द मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ नामक पुस्तक की भेंट
23-Dec-2022 09:57 PM 2831
नयी दिल्ली 23 दिसंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को केन्द्रीय शिक्षा तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ‘इंडिया: द मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ नाम की पुस्तक शुक्रवार को यहां भेंट की। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह और सुभाष सरकार भी उपस्थिति थे। इस मौके पर आईसीएचआर के अध्यक्ष प्रोफेसर रघुवेंद्र तंवर और सदस्य सचिव प्रोफेसर उमेश अशोक कदम भी इस मौके पर मौजूद थे। आईसीएचआर द्वारा तैयार और प्रकाशित इस पुस्तक में भारत में लोकतंत्र की उत्पत्ति का साक्ष्य आधारित लेखा-जोखा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^