प्रधानमंत्री कल देश में 5 जी सेवाओं का करेंगे शुभारंभ
30-Sep-2022 11:04 PM 4760
नयी दिल्ली 30 सितंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अक्टूबर को देश में पहली 5 जी सेवा का शुभारंभ और इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस दौरान राजधानी के द्वारका सेक्टर 25 में दिल्ली मेट्रो के आगामी स्टेशन की एक भूमिगत सुरंग से 5जी सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। 5 जी तकनीकी के जरिए बिना किसी रुकावट के हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा। नयी दिल्ली के प्रगति मैदान एक से चार अक्टूबर तक 4 दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस कार्यक्रम आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी आयोजित की गई थी और 1,50,173 करोड़ रूपये के सकल राजस्व के साथ दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को 51,236 मेगाहर्ट्ज आवंटित किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^