प्रधानमंत्री मोदी सात अप्रैल को जबलपुर आएंगे
06-Apr-2024 12:00 AM 8530
जबलपुर, 05 अप्रैल (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अप्रैल को मध्यप्रदेश के जबलपुर आएंगे। वे यहां रोड शो कर मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। श्री मोदी के जबलपुर आगमन और रोड शो की तैयारियों को लेकर यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक को मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया। बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी के रोड शो मार्ग का निरीक्षण किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^