प्रकृति पर प्रतिकूल प्रभाव की भरपाई के लिए हरित बजट :बोम्मई
19-Dec-2022 11:26 PM 7815
बेलगावी 19 दिसंबर (संवाददाता) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि प्रकृति पर पड़ रहे बुरे प्रभाव की भरपाई के लिए सरकार ने ग्रीन बजट (इको बजट) तैयार किया है। श्री बोम्मई ने सोमवार को यहां भारतीय राष्ट्रीय भूगोलवेत्ता संघ की ओर से आयोजित 44वें भारतीय भूगोल कांग्रेस के तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र साथ-साथ चलते हैं। जीव विज्ञान की तुलना में अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अब बायोइकोनॉमी को आना है। उन्होंने कहा कि रीयूज और रिसाइक्लिंग के मंत्र का पालन किया जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^