‘प्रसार भारती के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी है शशि शेखर वेंपति के पास’
14-Dec-2021 09:03 PM 7958
नयी दिल्ली,14 दिसंबर (वार्ता ) सरकार ने मंगलवार को लोक सभा में बताया कि प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इसके बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रसार भारती बोर्ड में अध्यक्ष, सदस्य (वित्त) और सदस्य (कार्मिक) के पदों के लम्बे समय तक रिक्त होने के बारे में लोक सभा सदस्य सी लालरोसांगा के प्रश्न के जबाव में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखित उत्तर में कहा, “ प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रसार भारती अधिनियम 1990 की घारा 8 के अनुसार फरवरी 2020 में पूर्व अध्यक्ष डा ए. सूर्यप्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यकर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि सदस्य (वित्त) का पद एक दिसंबर 2021 को भरा गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि प्रसार भारती के सदस्य (कार्मिक) के पद के लिए विज्ञापन दिया गया है और आवेदन प्राप्त हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^