प्रथम चरण की सभी चार सीटों पर राजग का कब्जा, राजद के नवोदित प्रत्याशी पर जीत की चुनौती
18-Apr-2024 03:17 PM 2359
पटना, 18 अप्रैल (संवाददाता) बिहार लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह चुनावी चौका लगाने की फिराक में हैं, वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी , राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और अरूण भारती पहली बार लोकसभा सांसद बनने की जोर आजमाईश करेंगे तथा इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडी गठबंधन) में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सभी चार प्रत्याशी लोकसभा की सियासी रणभूमि में आगाज कर रहे हैं। बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से 01 जून तक सात चरणों में किये जायेंगे। बिहार में प्रथम चरण की चार सीट गया (सु), औरंगाबाद, नवादा और जमुई (सु.) के लिए मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। इनमें दो सीट औरंगाबाद और नवादा से राजग में शामिल भाजपा प्रत्याशी जबकि दो सुरक्षित सीट गया (सु) और जमुई (सु) सीट से (हम) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी चुनावी समर में उतरेंगे। सभी चार सीट गया (सु), औरंगाबाद, नवादा और जमुई (सु) पर राजग प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। इंडी गठबंधन की ओर से राजद को इन सभी चार सीटों की कमान दी गयी है। राजग उम्मीदवार पर इन सभी सीटों पर कब्जा बरकारार रखने की चुनौती है, वहीं इंडी गठबंधन के उम्मीदवार इन सीटों को जीतने के लिये पुरजोर कोशिश करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^