प्रतिभा का उपयोग राष्ट्रहित में हो-देवनानी
18-Jul-2025 08:35 PM 5580
जयपुर, 18 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) को समाज का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ सीए ही होते है और जब देश के सभी सीए मिलकर राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करेंगे तो वर्ष 2040 तक विश्व की अर्थव्यवस्था में भारत का पहला स्थान होगा। श्री देवनानी शुक्रवार को यहां राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जयपुर में पहली बार हो रहे सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च ग्रैंड फिनाले-2025 ‘समर्थ’ का शुभांरभ करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी आने के बाद उद्‌द्योगपति समूह में सीए की आवश्यकता प्रतिपादित हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुदृढ़ आर्थिक नीतियों के कारण भारत विश्व में आर्थिक शक्ति के रूप में चौथे नंबर आ गया है। निकट भविष्य में भारत विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^