प्रतियोगिता के युग में उत्कृष्टता हासिल करना जरूरी : बैस
13-Apr-2022 06:35 PM 7857
दुमका, 13 अप्रैल (AGENCY) झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने छात्रों एवं युवाओं को प्रेरित करते हुए बुधवार को कहा कि प्रतियोगिता के वर्तमान युग में उत्कृष्टता हासिल करना जरूरी है। राज्यपाल श्री बैस ने आज संताल परगना के प्रमंडलीय मुख्यालय दुमका में अवस्थित सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह का अपना एक विशेष महत्व है। विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान , उमंग और उत्साह इस समारोह की गरिमा को और बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि उपाधि ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए यह दीक्षांत समारोह एक अहम अवसर है जिसमें उनके वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम दिखाई देता है। विद्यार्थियों में निहित प्रेरणादायक विचार उनके जीवन को प्रगति के मार्ग पर ले जाने की ताकत रखता है, उनमें देश और समाज को विकास के नये मुकाम पर ले जाने की क्षमता है। कुलाधिपति ने कहा कि यह क्षण विद्यार्थियों के लिए अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ-साथ आगामी जीवन सफर तय करने की दिशा में एक नया कदम रखने की खुशी एक नये दायित्वों को निभाने के लिए भी प्रेरित करता है। उच्च शिक्षा की डिग्री हासिल करना निश्चित रूप से सौभाग्य और उपलब्धि की बात है। गर्व और उपलब्धि के इस उचित भाव के साथ ही भविष्य के बारे में आशा और उम्मीद भी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^