प्रत्येक गांव में 4जी व 5 जी पहुंचाने के लिए हो रहा है 30 अरब डॉलर का निवेश: वैष्णव
22-Sep-2022 09:56 PM 2872
मुंबई 22 सितंबर (संवाददाता) केन्द्रीय संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि देश के प्रत्येक गांव में 4 जी और 5 जी नेटवर्क को पहुंचाने के लिए 30 अरब डॉलर का निवेश किया जा रहा है। श्री वैष्णव ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2022 का समापन करते हुये कहा कि अब तक देश के 1.5 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंच हो गयी है। अब एक ऐसा राजमार्ग बनाया जा रहा है जिसमें जहां ग्रामीण उद्यमियों और ऐसे उत्साही युवाओं को चैनेलाइज किया जा रहा है जो उच्च गुणवत्ता, हाई स्पीड डेटा कनेक्टिविटी को प्रत्येक गांव तक पहुंख सके। इस मॉडल का परीक्षण किया जा चुका है और प्रत्यके महीने 80 हजार नये कनेक्शन दिये जा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^