प्रवासी राजस्थानियों का देश के अर्थ जगत में बड़ा प्रभाव-गहलोत
07-Oct-2022 09:23 PM 5967
जयपुर 07 अक्टूबर (संवाददाता) राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान के लोग दुनिया में कहीं भी रहे, उनका अपनी मिट्टी से जुड़ाव बना रहना बहुत ही गर्व की बात है और प्रवासी राजस्थानी उद्यमियों का देश की आर्थिक स्थिति में बड़ा प्रभाव है। श्री गहलोत आज जेईसीसी में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 के तहत नॉन रेजीडेंट राजस्थानी (एनआरआर) कॉन्क्लेव सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माटी से जुड़ाव रखना और सामाजिक सरोकार में आगे बढ़कर योगदान करना राजस्थानवासियों की संस्कृति और संस्कार में शामिल है। राजस्थान के लोग दुनिया में कहीं भी रहे, उनका अपनी मिट्टी से जुड़ाव बना रहना बहुत ही गर्व की बात है। यह जुड़ाव आगे भी बना रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^