प्रयागराज: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत
24-May-2025 06:32 PM 4398
प्रयागराज,24 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बारात से लौटते समय बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हंडिया थाना क्षेत्र के पुदुनपुर कटहरा से आई बारात में सरायइनायत निवासी राकेश कुमार (32) और कोइरवना थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार (28) शामिल शामिल थे। शुक्रवार की देर रात बारात से घर वापसी के दौरान कनकपुर गांव के पास तेज रफ्तार एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार भाग निकले। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^