प्री बजट का दिखावा वास्तव में एक छलावा: अखिलेश
12-Jul-2024 09:49 PM 3450
लखनऊ 12 जुलाई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार का प्री-बजट का दिखावा भी एक छलावा है। उन्हाेने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि जहां मनमानी होती है वहाँ सलाह-मशवरे का नाटक करना जनता की आंख में धूल झोंकना है। सरकार में अधिकतर मंत्रालय ‘मन-त्रालय’ बनकर रह गये हैं। जब मंत्री ही नहीं बदले हैं तो बजट में बदलाव कैसे आएगा। आर्थिक बदहाली का ये दौर यूं ही जनता को परेशानी और महंगाई के दलदल में धकेलता रहेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^